अधिवक्ता आयोग के गठन के मामले में सुनवाई टली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Dec 2023 08:33 PM
अधिवक्ता आयोग के गठन के मामले में सुनवाई टली
ऑडियो सुनें

प्रयागराज. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए अधिवक्ता आयोग के गठन के मुद्दे पर सुनवाई सोमवार को टाल दी. न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने मुस्लिम पक्ष के अनुरोध पर यह सुनवाई टाली है. मुस्लिम पक्ष ने कहा कि अधिवक्ता आयोग के गठन के आदेश के खिलाफ उसने उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की है जिस पर नौ जनवरी 2024 को सुनवाई होगी.

अदालत ने पिछले बृहस्पतिवार को शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए अधिवक्ता आयोग की नियुक्ति पर सहमति जताई थी. याचिकाकर्ताओं का दावा है कि उस मस्जिद में हिंदू धर्म के प्रतीक हैं और वह कभी एक हिंदू मंदिर था. अदालत ने कटरा केशव देव स्थित भगवान श्रीकृष्ण विराजमान और अन्य सात लोगों द्वारा दाखिल वाद पर सुनवाई करते हुए आयोग नियुक्ति करने का आग्रह करने वाली याचिका स्वीकार की थी और इस आयोग के स्वरूप को लेकर सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तिथि तय की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu