बिजली गुल होने के कारण सीएसके की पारी के दौरान 1.4 ओवर तक डीआरएस उपलब्ध नहीं रहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 May 2022 08:50 PM
बिजली गुल होने के कारण सीएसके की पारी के दौरान 1.4 ओवर तक डीआरएस उपलब्ध नहीं रहा
ऑडियो सुनें

मुंबई. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियन्स के बीच गुरुवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान शुरुआत के लगभग दो ओवरों में बिजली गुल होने के कारण निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) उपलब्ध नहीं थी. चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत में फ्लड लाइट टावरों में से एक में बिजली कटौती के कारण शुरुआती 1.4 ओवर तक डीआरएस उपलब्ध नहीं था. इस दौरान चेन्नई की टीम ने तीन विकेट गंवा दिये.

सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (शून्य) और रॉबिन उथप्पा (एक) क्रमश: डेनियल सैम्स और जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पगबाधा आउट हुए और चेन्नई की टीम डीआरएस नहीं ले सकी. उथप्पा के पवेलियन लौटने के बाद अंपायरों ने डीआरएस के उपलब्ध होने  बारे में बताया. टॉस से ठीक पहले फ्लड लाइट टावरों में से एक बंद हो गया, जिसमें कुछ मिनट की देरी हुई. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu