अडाणी समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 16 Dec 2023 01:45 PM
अडाणी समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह ने मीडिया क्षेत्र में अपना विस्तार करते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। हालांकि, सौदे की राशि का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी अनुषंगी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (एएमएनएल) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 50.50 प्रतिशत इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।

अडाणी ने पिछले साल मार्च में ंिक्वटिलियन बिजनेस मीडिया का अधिग्रहण करते हुए मीडिया व्यवसाय में कदम रखा था, डिजिटल मीडिया मंच बीक्यू प्राइम का संचालन करता है। इसके बाद दिसंबर में एएमएनएल ने प्रसारणकर्ता एनडीटीवी में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, “एएमएनएल ने आईएएनएस और आईएएनएस के एक शेयरधारक संदीप बामजई के साथ आईएएनएस के संबंध में एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।” वित्त वर्ष 2022-23 में आईएएनएस की आमदनी 11.86 करोड़ रुपये थी।

इसमें कहा गया, “आईएएनएस का सभी परिचालन और प्रबंधन नियंत्रण एएमएनएल के पास होगा। एएमएनएल के पास आईएएनएस के सभी निदेशकों को नियुक्त करने का अधिकार भी होगा।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav