बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान घायल हो गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडेमुर्गा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान रामनाथ मौर्य घायल हो गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह नेलसनार शिविर से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आठवीं वाहिनी के ‘सी’ कंपनी के बल को गस्त में रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि जब दल के जवान पांडेमुर्गा गांव के करीब थे तब जवान मौर्य का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया और इससे बम में विस्फोट हो गया.
प्रेशर बम की चपेट में आने से जवान घायल
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 14 May 2022 05:36 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार, NCERT तैयार कर रहा है नया मॉडल
- 2 Bhilai बिल्डर संजय चौहान गिरफ्तार, भिलाई में फर्जी NOC से दो दुकानें बेचकर 28 लाख की ठगी
- 3 असम में 5734 सरकारी पदों पर होगी भर्ती.. असम राज्य की प्रमुख खबरें एक नजर में
- 4 Odisha News पीएम मोदी ने डेटा सेंटर का उदघाटन किया, ओडिशा की प्रमुख खबरें एक नजर में जानिए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: