राणा दंपति ने ठाकरे को सत्ता से बाहर करने के लिए दिल्ली में हनुमान चालीसा का पाठ किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 14 May 2022 06:03 PM
राणा दंपति ने ठाकरे को सत्ता से बाहर करने के लिए दिल्ली में हनुमान चालीसा का पाठ किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने शनिवार को यहां हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और दावा किया कि उन्होंने ‘‘महाराष्ट्र पर शिवसेना के रूप में मंडरा रहे सबसे बड़े खतरे’’ को टालने के लिए प्रार्थना की है. दंपति को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद राजद्रोह के आरोपों में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था और 12 दिन बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया.

केसरिया साड़ी पहने नवनीत राणा अपने पति तथा सैकड़ों समर्थकों के साथ नॉर्थ एवेन्यू स्थित अपने आवास से कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर तक पैदल गयीं. नवनीत ने मंदिर के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र पर मंडरा रहा सबसे बड़ा खतरा हैं. मैं महाराष्ट्र को इस खतरे से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना करने के लिए आयी हूं.’’ राणा दंपति ने मंदिर में आरती भी की. वे ऐसे दिन मंदिर गए जब ठाकरे का मुंबई में एक बड़ी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news