सिक्किम में मतदाताओं की संख्या एक फीसदी बढक़र 4.62 लाख हुई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 06 Jan 2024 12:58 PM
सिक्किम में मतदाताओं की संख्या एक फीसदी बढक़र 4.62 लाख हुई

ऑडियो सुनें

गंगटोक: सिक्किम की नवीनतम मतदाता सूची में इस साल मतदाताओं की संख्या में लगभग एक फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी के पहले दिन जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, सिक्किम में मतदाताओं की कुल संख्या 4,050 (0.88 फीसदी) बढक़र 4,62,456 हो गई है। इनमें से 2,32,117 पुरुष, 2,30,334 महिलाएं और पांच ट्रांसजेंडर हैं।

सूची की समीक्षा के दौरान 13,716 नाम जोड़े गए, और 9,666 नाम विभिन्न कारणों, मृत्यु के कारण, हटा दिए गए। इसके अलावा मतदाता सूची में 3,856 दिव्यांगों को चिह्नित किया गया है। राज्य में सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 1,992 है।

By Nandkishoryadav