धारावी निवासियों को पुर्निवकास के बाद 350 वर्ग फुट के फ्लैट मिलेंगे: अडाणी समूह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 Jan 2024 08:28 PM
धारावी निवासियों को पुर्निवकास के बाद 350 वर्ग फुट के फ्लैट मिलेंगे: अडाणी समूह
ऑडियो सुनें

मुंबई. अडाणी समूह धारावी झुग्गी-बस्ती के पात्र निवासियों को 350 वर्ग फुट के नए फ्लैट की पेशकश करेगा. अडाणी समूह महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से धारावी झोपड़पट्टी का पुर्निवकास कर रहा है. समूह ने दावा किया कि इन फ्लैट का आकार झुग्गी पुर्निवकास परियोजनाओं के तहत प्रस्तावित आकार से ”17 प्रतिशत अधिक” है.

समूह की ओर से जारी बयान के अनुसार, नए फ्लैट में रसोई और शौचालय होंगे. इससे पहले अनौपचारिक बस्तियों के निवासियों को 269 वर्ग फुट के मकान दिए जाते थे. राज्य सरकार ने उन्हें 2018 से 315-322 वर्ग फुट के मकान देना शुरू किए थे. अडाणी समूह ने नवंबर, 2022 में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती के पुर्निनर्माण का ठेका हासिल किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu