अयोध्या: रामलला नए मंदिर में विराजमान, विधि-विधान के साथ शुभ मुहूर्त में हुई प्राण-प्रतिष्ठा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 01:40 PM
अयोध्या: रामलला नए मंदिर में विराजमान, विधि-विधान के साथ शुभ मुहूर्त में हुई प्राण-प्रतिष्ठा…
ऑडियो सुनें

अयोध्या: देशवासियों का 500 साल पुराना इंतजार खत्म हो गया है. अयोध्या में रामलला नए मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीरामजन्मभूमि गर्भगृह के भीतर रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की. इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत मंदिर के पुजारी मौजूद रहे. मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई. प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली झलक सामने आई है. सामने आई तस्वीर में पांच साल के रामलला का रूप बहुत ही मनहोहक और आंखों में बस जाने वाला है.

राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामललला की पहली झलक सामने आई है. रामलला की आंखों में मासूमियत, होठों पर मुस्कान, चेहरे पर गजब का तेज दिखाई दे रहा है. रामलला की पहली झलक दिल में बस जाने वाली है. भगवान की पहली झलक देखकर एक बात तो साफ है कि कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बहुत ही खूबसूरत मूर्ति तैयार की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav