हम लोगों को जोड़ते हैं, भाजपा बांटती है: राहुल गांधी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 May 2022 06:09 PM
हम लोगों को जोड़ते हैं, भाजपा बांटती है: राहुल गांधी

ऑडियो सुनें

जयपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी जहां लोगों को जोड़ती है, वहीं भाजपा उन्हें बांटने का काम करती है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ‘दो ंिहदुस्तान’ बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस एक ऐसा ंिहदुस्तान चाहती है जिसमें हर व्यक्ति को अपना सपना पूरा करने का मौका मिले. राहुल गांधी सोमवार को बांसवाड़ा के ग्राम कराना (बिछावाड़ा) में एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है, जो कहती है कि सबको जोड़कर चलना है, सबकी इज्जत करनी है, सबका इतिहास, सबकी संस्कृति की रक्षा करनी है. यह कांग्रेस पार्टी कहती है. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है, जो लोगों को बांटने का काम करती है, उन्हें कुचलने- दबाने का काम करती है, जो आदिवासियों के इतिहास तथा संस्कृति को दबाने व मिटाने का काम करती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह लड़ाई आज ंिहदुस्तान में चल रही है. हम जोड़ने का काम करते हैं, वे बांटने का काम करते हैं. हम कमजोर लोगों की मदद करते हैं, वे बड़े चुंिनदा उद्योगपतियों की मदद करते हैं.’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि पूर्ववर्ती संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया था, लेकिन भाजपा की मौजूदा केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की… इससे हमारी अर्थव्यवस्था नष्ट हो गई.’’ राहुल गांधी ने कहा,‘‘ंिहदुस्तान में आज हर युवा जानता है कि देश में उसे रोजगार नहीं मिल सकता. महंगाई बढ़ती जा रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा दो ंिहदुस्तान बनाना चाहती है. एक अमीरों का,दो तीन बड़े उद्योगपतियों का … दूसरा गरीब जनता का, आदिवासियों का, दलितों का, पिछड़ों का, कमजोरों का. हम दो ंिहदुस्तान नहीं चाहते, हम एक ही ंिहदुस्तान चाहते हैं. एक ऐसा ंिहदुस्तान, जिसमें हर व्यक्ति को अपना सपना पूरा करने का मौका मिलना चाहिए.’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आदिवासियों का बहुत पुराना तथा गहरा रिश्ता है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम आपके इतिहास की रक्षा करते हैं, हम आपके इतिहास को मिटाना या दबाना नहीं चाहते हैं. केंद्र में जब हमारी, संप्रग की सरकार थी तब हम आदिवासियों के जंगल, जल, जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कानून ले कर आए थे.’’ राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों व आदिवासियों के लिए काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य के मामले में राजस्थान सबसे आगे है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘बाकी राज्यों में जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, वहां चुंिनदा उद्योगपतियों के लिए काम होता है. शिक्षा का, स्वास्थ्य का काम नहीं होता, युवाओं को रोजगार नहीं मिलता. यह लड़ाई है और यह लड़ाई कांग्रेस पार्टी जीतेगी.’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां, सिद्धांत व कार्यक्रम देशहित में हैं और पार्टी चाहती है कि संविधान के आधार पर देश चले. गहलोत ने कहा कि देश के हालात ‘ंिचताजनक’ है और यह तभी आगे बढ़ेगा जब यहां शांति और सद्भाव होगा. उन्होंने कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने देश को एक रखने का काम किया.

महात्मा गांधी को उद्धत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ हमें गर्व है कि हम ंिहदू हैं, लेकिन दूसरे धर्मों का भी सम्मान करना हमारा कर्तव्य है. हमारी नीतियां और कार्यक्रम राष्ट्र हित में हैं.’’ रैली का आयोजन आदिवासियों के तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम के पास किया गया. बेणेश्वर धाम तीन नदियों – सोम, माही और जाखम के संगम पर और बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीमा पर स्थित है.

रैली में आदिवासियों को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि धाम में आदिवासियों का मेला आयोजित किया जाता है, जिसे आदिवासियों का ‘महाकुंभ’ माना जाता है. उन्होंने कहा कि वह मेले में शामिल होने और आदिवासियों के ‘महाकुंभ’ को देखने भी आएंगे.

कार्यक्रम को पार्टी के राजस्थान मामलों के प्रभारी अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोंिवद ंिसह डोटासरा व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी संबोधित किया. राहुल गांधी व मुख्यमंत्री गहलोत ने आदिवासियों का प्रयाग कहे जाने वाले बेणेश्वर धाम में पुल का शिलान्यास किया जिसपर 132 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है.

By Nandkishoryadav