रामलला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन आज पहली बार छत्तीसगढ़ से होगी रवाना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Feb 2024 09:22 AM
रामलला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन आज पहली बार छत्तीसगढ़ से होगी रवाना…
ऑडियो सुनें

दुर्ग: रामलला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन आज पहली बार दुर्ग से रवाना होगी. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल, धरमलाल कौशिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. राम जी के ननिहाल से 1,340 यात्री 20 बोगियों से रवाना होंगे. ट्रेन दुर्ग स्टेशन से दोपहर 12.20 रवाना होगी.

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में राम भक्तों को अयोध्या दर्शन कराने का वादा किया था. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे मोदी की गारंटी से भी जोड़ा था. राम भक्तों को अयोध्या के दर्शन कराने का बीजेपी का वादा अब पूरा हो रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav