मुस्लिम युवक ने अपनाया हिंदू धर्म

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 May 2022 06:59 PM
मुस्लिम युवक ने अपनाया हिंदू धर्म
ऑडियो सुनें

शाहजहांपुर. शाहजहांपुर जिले में इस्लाम को मानने वाले 29 वर्षीय युवक गुलनाज ने मंगलवार को हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया और अब उसका नया नाम विराट होगा. विश्व हिंदू परिषद के नेता राजेश अवस्थी ने यह जानकारी दी. अवस्थी ने बताया कि शहर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर मोहल्ले के रहने वाले युवक गुलनाज ने मंगलवार को हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया. उन्होंने बताया कि अब गुलनाज का नया नाम विराट होगा.

अवस्थी के अनुसार, युवक को आज खिरनी बाग स्थित मंदिर में पहले गंगाजल से स्रान कराया गया और बाद में उसने मंदिर में स्थित हिंदू देवी-देवताओं की पूजा भी की. गुलनाज से विराट बने युवक ने फोन पर ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया, ”हमने अपनी मर्जी से इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाया है.” युवक ने कहा, ”हमारे पूर्वज पहले हिंदू थे, बाद में हम लोग मुस्लिम हो गए थे, ऐसे में हम चाहते हैं कि हमें सनातन धर्म के लोग भी स्वीकार करें.” युवक के परिवार में मां और भाई बहन हैं और वह अभी अविवाहित है.

अवस्थी ने बताया कि जिस समय गुलनाज अपना धर्म परिवर्तन कर रहा था, उस समय मंदिर के बाहर पुलिस तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई के कर्मचारी भी मौजूद थे. हालांकि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और यदि ऐसा है तो जानकारी ली जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu