एक व्यक्ति पर महिला को बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलाने का वादा कर बलात्कार करने का मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Oct 2025 10:54 PM
एक व्यक्ति पर महिला को बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलाने का वादा कर बलात्कार करने का मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के रायगढ. जिले में एक व्यक्ति के खिलाफ एक महिला को बुरी आत्माओं से मुक्त करने का वादा करके उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. खालापुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि स्वयंभू काला जादू करने वाले अब्दुर रशीद उर्फ बाबाजान (40) के खिलाफ पिछले कुछ महीनों में यह दूसरा बलात्कार का मामला है.

अधिकारी ने कहा, “आरोपी ने महिला से कहा कि वह कुछ अनुष्ठानों और आध्यात्मिक उपचारों के माध्यम से उसे बुरी आत्माओं से मुक्त कर देगा. इसी बहाने राशिद ने उसके साथ बलात्कार किया.” अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी उसके खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu