महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला पुलिस अधिकारी से हुई थी 12 लाख की ठगी, मामला दर्ज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 25 Aug 2023 03:47 PM
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला पुलिस अधिकारी से हुई थी 12 लाख की ठगी, मामला दर्ज…
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक महिला पुलिस अधिकारी से हुई 12 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि पीड़िता की पिछले वर्ष मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उषा सुरदकर के पति की शिकायत के आधार पर मुरबाद निवासी मनोहर देशमुख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ निरीक्षक सुरदकर की पिछले वर्ष कैंसर से मौत हो गई थी। सुरदकर ने 2016 में देशमुख से साढ़े चार लाख रुपये में कृषि भूमि खरीदी थी और बेटी की शादी के लिए उसे साढ़े सात लाख रुपये भी दिए थे। अधिकारी ने कहा, कथित आरोपी ने सुरदकर को जमीन का कब्जा नहीं दिया और वह उधार लिए गए पैसे भी वापस करने में विफल रहा। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मार्च 2016 और जनवरी 2023 के बीच पुलिसकर्मी से कथित तौर पर 12 लाख रुपये लिए थे। अधिकारी के अनुसार, इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav