‘आप’ राजस्थान, मप्र एवं छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने को तैयार है: केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Oct 2023 10:11 PM
‘आप’ राजस्थान, मप्र एवं छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने को तैयार है: केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव लड़ने के लिये तैयार है और उम्मीदवारों के नामों का जल्द ही ऐलान किया जाएगा.
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी.

‘आप’ की चुनावी तैयारी के बारे में पूछे जाने पर केजरीवल ने कहा, ह्ल हम राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.ह्व जब यह पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी विपक्षी दलों के मोर्चे ‘इंडिया’ के हिस्से रूप में चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा, ह्ल जो भी होगा बता दिया जाएगा.ह्व केजरीवाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ह्ल यह वही तीन राज्य हैं जहां कांग्रेस ने 2018 में भाजपा को सीधे मुकाबले में हराकर, बहुमत हासिल कर अपनी सरकारें बनाई थीं. इस बार भी कांग्रेस अपने दम पर सीधे मुकाबले में भाजपा को हराकर सरकार बनाने जा रही है.ह्व

उन्होंने कहा, ह्लआप, बसपा, एआईएमआईएम, भाजपा की चाह के बावजूद भी कांग्रेस का तीनों राज्यों में कुछ नहीं बिगाड़ सकती. लड़ेंगे-जीतेंगे.ह्व ‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा, “लोगों ने सभी दलों को मौका दिया है. अब लोग ‘आप’ को मौका देना चाहते हैं.” पाठक ने इस बात पर जोर दिया कि ‘इंडिया’ गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना है, विधानसभा चुनाव के लिए नहीं. जब उनसे ‘आप’ के चुनावी मुद्दे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चौबीस घंटे मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुशासन उपलब्ध कराना उसके एजेंडे में होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu