पुरी मंदिर में तोड़फोड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Apr 2022 07:39 PM
पुरी मंदिर में तोड़फोड़ करने का आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

पुरी. पुरी के जगन्नाथ मंदिर की रसोई में तोड़फोड़ करने के मामले में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुरी के पुलिस अधीक्षक के.वी. सिंह ने कहा कि संदिग्ध की पहचान जे. महापात्रा के रूप में हुई है. उसे मंगलवार रात पुरी-खुर्द रोड से गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने ने कहा, ”व्यक्ति ने अपराध स्वीकार कर लिया है.” अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि उसने चूल्हे में तोड़फोड़ की क्योंकि वह मंदिर में दर्शन के बाद ”किसी बात को लेकर असहज” था. सिंह ने कहा कि खुर्द जिले के बेगुनिया के संदिग्ध व्यक्ति को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस आगे की पूछताछ के लिये उसे हिरासत में लेगी.

अधिकारी ने कहा कि उसकी पहचान घटना की सीसीटीवी फुटेज से की गई. बाद में उसकी तस्वीर राज्य के सभी थानों को भेजी गई.
पुलिस ने कहा कि घटना के बाद उसे बाहर भेज रहे जिन सुरक्षार्किमयों को सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है, उनसे भी पूछताछ की गई है. उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस की पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया था. उल्लेखनीय है कि मंदिर की पवित्र रसोई में ‘महाप्रसाद’ पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले चालीस ‘चूल्हे’ रविवार सुबह क्षतिग्रस्त पाए गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu