अभिनेता विक्की कौशल ने रायगढ़ किले की अपनी पहली यात्रा को ”दिव्य अनुभूति” बताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Feb 2025 08:35 PM
अभिनेता विक्की कौशल ने रायगढ़ किले की अपनी पहली यात्रा को ”दिव्य अनुभूति” बताया
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता विक्की कौशल ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी की जयंती के मौके पर रायगढ़ किले की अपनी पहली यात्रा को एक ”दिव्य अनुभूति” बताया. महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे भी कौशल के साथ रायगढ़ जिले में स्थित उस किले में गईं, जो मराठा साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था. कौशल फिलहाल हिंदी फिल्म ”छावा” में छत्रपति शिवाजी के बेटे संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए सुर्खियों में हैं.

अभिनेता ने पत्रकारों से कहा, ”मैं पहली बार यहां (रायगढ़ किला) आया हूं. फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है. किले को देखने के बाद मुझे दिव्य अनुभूति हुई है.” कौशल ने कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी पहले राजा थे जिन्होंने लोगों की सबसे अधिक परवाह की. उन्होंने कहा, ”जिसे हम ‘जनता द्वारा, जनता के लिए सरकार’ कहते हैं… इसकी शुरुआत शिवाजी महाराज से हुई.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu