एक्टर विद्युत जामवाल पहुंचे गोल्डन टेंपल, किए दर्शन, भक्तों संग की सेवा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 09 May 2023 12:59 PM
एक्टर विद्युत जामवाल पहुंचे गोल्डन टेंपल, किए दर्शन, भक्तों संग की सेवा…
ऑडियो सुनें

अमृतसर: बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आईबी 71 को लेकर सुर्खियों में है। एक्टर के लिए ये फिल्म काफी खास है। दरअसल, यह उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म हैं। ऐसे में एक्टर फिल्म का प्रमोशन करने अमृतसर पहुंचे। जहां उन्होंने गोल्डन टेंपल पहुंच आशिर्वाद लिया और सेवा भी की। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गोल्डन टेंपल के दर्शन करते नजर आ रहे है।

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने भक्तों के साथ मिलकर सेवा भी की। एक्टर को इस दौरान लंगर के बर्तन धोते नजर आए।अमृतसर पहुंचे एक्टर वाघा बॉर्डर न जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। दर्शन के बाद विद्युत अपनी टीम के साथ वाघा बॉर्डर पर पहुंचे। जहां उन्होंने देश के जवानों से मुलाकात की। बता दें, फिल्म आईबी 71 विद्युत जामवाल द्वारा शीर्षक और निर्मित है। यह 1971 के गंगा अपहरण की कहानी पर बनी है।

आईबी 71 को गुलशन कुमार टी-सीरीज फिल्म और प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन विद्युत कर रहे हैं वहीं, फिल्म की कहानी आदित्य शास्त्री ने लिखी हैं। यह 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्टर हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे। वह कुछ सालों से फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को डेट कर रहे थे।

इस कपल ने साल 2021 में ताज महल के सामने सगाई भी की थी, लेकिन हाल ही में दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग करने का फैसला लिया। सगाई के दो साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करे तो विद्युत जामवाल आने वाले समय में शेर सिंह राणा और क्रैक जैसी फिल्मों में अभिनय करते हुए दिखेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav