अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन शादी के बंधन में बंधे

चेन्नई. दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री नयनतारा और फिल्मकार विग्नेश शिवन बृहस्पतिवार को दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंध गए. शिवन ने नयनतारा के साथ दंपति के रूप में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की और कहा, ‘‘ईश्वर की कृपा और माता- पिता तथा दोस्तों के आशीर्वाद से हमने विवाह कर लिया.’’ अभिनेत्री ने उसी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया और लिखा, ‘‘नयी शुरुआत.’’ खबरों के मुताबिक, दोनों ने महाबलीपुरम के एक पांच सितारा होटल में दोपहर को शादी की. विवाह समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, मणिरत्नम, एटली, रजनीकांत, शाहरुख खान, चिरंजीवी, कमल हासन और सामंता रुथ प्रभु समेत सिनेमा जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button