अभिनेत्री शोभना ने भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर को समर्थन देने की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Apr 2024 08:05 PM
अभिनेत्री शोभना ने भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर को समर्थन देने की घोषणा की
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना शोभना ने रविवार को तिरुवनंतपुरम सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर को समर्थन देने की घोषणा की और केंद्रीय मंत्री को आगामी चुनाव के लिए अपनी शुभकामनाएं दी.

यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि इस बार का विशु (मलयालम नववर्ष) विशेष हैं क्योंकि वह चंद्रशेखर का समर्थन करने आई हैं. राजीव चंद्रशेखर का मुकाबला इस बार तिरुवनंतपुरम सीट से मौजूदा सांसद एवं कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) उम्मीदवार पन्नियन रवींद्रन से है. शोभना ने कहा कि सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए भी उन्हें आमंत्रित किया गया है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”यह (मेरे लिए) बहुत खास विशु है…चूंकि मैं यहां राजीव चंद्रशेखर के समर्थन में हूं…मैं उन्हें उनके अभियान के लिए शुभकामनाएं देना चाहती हूं.” शोभना ने इस साल की शुरुआत में त्रिशूर में भाजपा द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री भी शामिल हुए थे. शोभना के समर्थन पर खुशी जताते हुए चंद्रशेखर ने ‘मणिचित्राथज.ु’ अभिनेत्री की एक हस्ती और एक प्रेरणादायक स्टार के रूप में सराहना की. केरल की 20 सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu