अभिनेत्री विजयशांति दोबारा कांग्रेस में शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Nov 2023 09:49 PM
अभिनेत्री विजयशांति दोबारा कांग्रेस में शामिल
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद और गुजरे जमाने की अभिनेत्री विजयशांति शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में फिर से पार्टी में शामिल हो गई. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी.
विजयशांति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे चुकी थीं. खरगे ने तिरंगा पटका भेंट कर उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया.

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की पूर्व सांसद वर्ष 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं, लेकिन हाल के दिनों वह भाजपा के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थीं. अभिनेत्री से राजनेता बनी विजयशांति ने वर्ष 2009 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और बीआरएस के टिकट पर मेडक लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी. तब बीआरएस को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के तौर पर जाना जाता था. इसके बाद मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मतभेदों के चलते वे कांग्रेस में शामिल हो गईं और लोकसभा चुनाव हार गईं थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu