अदनान सामी ने उनकी नागरिकता पर सवाल उठाने को लेकर पूर्व पाकिस्तानी मंत्री की आलोचना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Apr 2025 03:11 PM
अदनान सामी ने उनकी नागरिकता पर सवाल उठाने को लेकर पूर्व पाकिस्तानी मंत्री की आलोचना की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पहलगाम आतंकी हमले के बाद, गायक अदनान सामी ने उनकी नागरिकता पर सवाल उठाने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन की आलोचना की. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे. विदेश मंत्रालय ने हाल में यह निर्णय लिया है कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ना होगा.

हुसैन ने एक भारतीय पत्रकार द्वारा शनिवार को ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट को साझा किया, जिसमें पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने को कहे जाने संबंधी केंद्र सरकार के निर्णय के बारे में बताया गया था और साथ ही यह भी लिखा था, “अदनान सामी का क्या?” लंदन में जन्मे गायक सामी को दिसंबर 2015 में भारतीय नागरिकता प्रदान की गई थी.
सामी ने हुसैन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “इस अनपढ. बेवकूफ को भला कौन समझाएगा.”

हुसैन ने गायक की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, “हमारे अपने लाहौरी अदनान सामी ऐसे लग रहे हैं जैसे गुब्बारे से हवा निकल चुकी हो… जल्द ठीक हो जाओ अदनान सामी.” सामी ने इसका भी जवाब दिया और कहा कि वह लाहौर नहीं, बल्कि पेशावर से हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में अफसर और राजनयिक थे और उनकी मां जम्मू कश्मीर से थीं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “यह सोचकर हैरानी होती है कि आप सूचना मंत्री थे और आपको कोई जानकारी नहीं…?”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu