इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने सेना मुख्यालय पर धावा बोला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 May 2023 10:10 PM
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने सेना मुख्यालय पर धावा बोला
ऑडियो सुनें

लाहौर/इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को नाटकीय रूप से गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोल दिया. लाहौर से इस्लामाबाद पहुंचे खान इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजर रहे थे तभी रेंजर्स ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया और वकीलों एवं खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें (खान को) गिरफ्तार कर लिया.

इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर उच्च न्यायालय ने शीर्ष अधिकारियों को तलब किया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में मंगलवार को अदालत परिसर से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किए जाने के बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने शीर्ष अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को तलब किया. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक ने भ्रष्टाचार मामले पर सुनवाई शुरू होने से पहले अदालत में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराते समय अर्धसैनिक रेंजर्स द्वारा खान को गिरफ्तार किए जाने पर गौर किया.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu