प्राधिकरण के आदेश के बाद तमिलनाडु को मिलने लगा कावेरी का पानी..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 31 Aug 2023 12:16 PM
प्राधिकरण के आदेश के बाद तमिलनाडु को मिलने लगा कावेरी का पानी..
ऑडियो सुनें

मैसूर: कर्नाटक ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) की ओर से जारी किए गए निर्देशों की अनुपालना के तहत अपने जलाशयों से तमिलनाडु को पानी देना शुरू कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सीडब्ल्यूएमए ने कर्नाटक सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि अगले पखवाड़े 12 सितंबर तक प्रतिदिन पांच हजार क्यूसेक (क्यूबिक फुट प्रति सेकंड) पानी तमिलनाडु के बिलिगुंडलू तक पहुंचे।

कर्नाटक को पहले दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन राज्य ने फैसले के खिलाफ अपील करते हुए कहा कि कावेरी के आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश कम हुई है। कर्नाटक की ंिचताओं को ध्यान में रखते हुए सीडब्ल्यूएमए ने पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश दिया।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मैसूर में कृष्णा राजा सागर (केआरएस) बांध और काबिनी जलाशय से पानी छोड़ा गया। केआरएस बांध और काबिनी जलाशय से पानी छोड़े जाने के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कावेरी क्षेत्र के मांड्या और श्रीरंगपट्टनम में रातभर विरोध प्रदर्शन करते रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav