अजय देवगन ने ‘फूल और कांटे’ के निर्देशक कुकू कोहली को याद किया

मुंबई: अभिनेता अजय देवगन ने बुधवार को दिवंगत फिल्मकार कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी पहली फिल्म के निर्देशक ने उनकी ंिजदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल दी। अजय देवगन ने 1991 में आई कोहली की फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में करियर की शुरूआत की थी।

कुकू कोहली का असली नाम अवतार कोहली था। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कुछ लोग आपकी ंिजदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं। कुकू जी मेरे लिए ऐसे ही लोगों में से एक थे। मुझ पर आपने जो भरोसा जताया, उसके लिए हमेशा आपका आभारी रहूंगा। कुकू जी, आपकी बहुत याद आएगी। ॐ शांति।” कुकू कोहली ने ‘फूल और कांटे’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने से पहले दिग्गज फिल्मकार राज कपूर और अन्य निर्देशकों के साथ काम किया था।

फिल्म ‘फूल और कांटे’ ने अजय देवगन को एक एक्शन स्टार के तौर पर स्थापित कर दिया। फिल्मकार ने बाद में ‘कोहराम’, ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘अनाड़ी नंबर 1’, ‘यह दिल आशिकाना’ और ‘वो तेरा नाम था’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। कुकू कोहली के परिवार में उनकी पत्नी अरुणा ईरानी और पहली शादी से दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को ओशिवरा श्मशान घाट में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button