विमान हादसे में अजित पवार का निधन, परिवार के लोग बारामती रवाना

बारामती: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार अन्य चार लोग भी इस हादसे में नहीं बचे पाए। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया।

पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, ‘वह महाराष्ट्र के एक महान नेता थे। उन्होंने राज्य के विकास के लिए महायुति जॉइन की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए शानदार काम किया और महाराष्ट्र के लोकल बॉडी चुनावों में बड़ी सफलता हासिल की। प्लेन क्रैश में उनका अचानक निधन महाराष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है।’

एकनाथ शिंदे ने जताई गहरी संवेदना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार के निधन पर कहा, ‘आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है। ऐसी घटना महाराष्ट्र में घटी है, जो हर एक व्यक्ति के दिल को दुखाने वाली है। हम दोनों उपमुख्यमंत्री के रूप में मिलकर काम कर रहे थे और महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे। समय को बहुत ही महत्व देने वाले, कर्मठ नेता, समयसूचकता रखने वाले नेता हमारे बीच नहीं रहे। ये हमारे, महाराष्ट्र और उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है।

मैं मुख्यमंत्री था तब कई योजनाएं हम तीनों ने मिलकर एक टीम बनकर शुरू की। समाज के लिए आवश्यक कार्यों को लेकर उन्होंने कभी भी अपना हाथ पीछे नहीं खींचा। हमारी टीम का एक हिस्सा नहीं रहा है और बड़ा भाई हमारे बीच से गया है। मैं उन्हें दुख भरी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर आने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे, मैं ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button