छत्तीसगढ़: पत्नी की मौत के बाद पति का शव फांसी के फंदे पर मिला, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Nov 2026 10:58 AM
छत्तीसगढ़: पत्नी की मौत के बाद पति का शव फांसी के फंदे पर मिला, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुबेरपुर से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल, करीब एक महीने पहले ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला था। ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, क्रेशर में आगजनी की घटना हुई और इस पूरे मामले के बीच शिक्षक एवं तहसीलदार का कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

लेकिन अब इस घटनाक्रम के बीच एक और दुखद खबर सामने आई है। मृत महिला के पति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

*सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि….*

जिन दो मासूम बच्चों के सिर से करीब एक महीने पहले मां का साया उठ गया था, अब उनके पिता की भी मौत हो गई। माता-पिता दोनों को खो चुके इन मासूमों के सामने अब भविष्य और परवरिश का गंभीर सवाल खड़ा हो गया है।

*आखिर किन परिस्थितियों में हुई यह घटना?*

क्या इस घटना का पूर्व में हुए सड़क हादसे और उसके बाद बने हालात से कोई संबंध है, या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? फिलहाल इन सवालों का जवाब मिलना बाकी है। वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।

यह घटना कई गंभीर सवाल छोड़ गई है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा पीड़ा उन दो मासूम बच्चों की है, जिन्होंने इतनी कम उम्र में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और सभी की नजरें जांच के निष्कर्ष पर टिकी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav