जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता दो एसपीओ के शव बरामद, शरीर पर गोलियों के निशान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Nov 2026 11:27 AM
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता दो एसपीओ के शव बरामद, शरीर पर गोलियों के निशान
ऑडियो सुनें

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के दूरदराज के इलाके दच्चन से लापता दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के शव बृहस्पतिवार तड़के बरामद किए गए और उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिसर्किमयों के सरकारी हथियार नहीं मिले हैं, जिससे घटना में संभावित आतंकी संलिप्तता का संदेह गहरा गया है। मृतकों की पहचान बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के रूप में हुई है। ये दोनों दच्चन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे और बुधवार को अपने शिविर से धारणा-मड़वा स्थित सेना की एक चौकी की ओर जाते समय लापता हो गए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav