एनडीए में शामिल हुए अजित पवार, डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, 40 विधायकों के समर्थन का दावा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Jul 2023 03:19 PM
एनडीए में शामिल हुए अजित पवार, डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, 40 विधायकों के समर्थन का दावा
ऑडियो सुनें

मुंबई. अजित पवार के शपथ लेने के साथ ही महाराष्ट्र में अब दो डिप्टी सीएम हो गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र कैबिनेट में राकांपा के कई मंत्री भी शामिल किए गए हैं। इनमें छगन भुजबल से लेकर दिलीप वलसे पाटिल तक शामिल रहे।

महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा के प्रमुख विपक्षी दलों में से एक राकांपा में फूट पड़ गई है। राकांपा नेता अजित पवार ने रविवार को ही अपने आवास पर पहले पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई और फिर सीधे राजभवन पहुंच गए। अजित यहां महाराष्ट्र के सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस की मौजूदगी में एनडीए में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। बताया गया है कि अजित पवार के पास राकांपा के 40 विधायकों का समर्थन है।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu