अखिलेश यादव ने सैफ अली खान की सेहत के लिए दुआ की, कलाकारों की सुरक्षा की मांग उठाई

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 17 Jan 2025 01:17 PM
अखिलेश यादव ने सैफ अली खान की सेहत के लिए दुआ की, कलाकारों की सुरक्षा की मांग उठाई
ऑडियो सुनें

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सिने अभिनेता सैफ अली ख़ान की सेहत की दुआ करते हुए सरकार से कलाकारों की सुरक्षा की मांग की है।
यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, लोकप्रिय फ़ल्मि स्टार सैफ अली ख़ान की सेहतमंदी की दुआओं के साथ सरकार से आग्रह है कि कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार देर रात सतगुरु शरण इमारत की 12वीं मंजिल पर अभिनेता सैफ अली खान (54) के आवास में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से कई बार वार किया, जिसमें वह घायल हो गए। इस घटना के बाद फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सैफ आपातकालीन सर्जरी के बाद ‘‘खतरे से बाहर’’ हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital