अक्षय और टाइगर अभिनीत ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने पहले दिन दुनियाभर में 36.33 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 Apr 2024 07:12 PM
अक्षय और टाइगर अभिनीत ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने पहले दिन दुनियाभर में 36.33 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

मुंबई. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने पहले दिन दुनियाभर में 36.33 करोड़ रुपये की कमाई की. निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित बड़े मियां छोटे मियां’ बृहस्पतिवार को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

प्रोडक्शन बैनर पूजा एंटरटेनमेंट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर के माध्यम से फिल्म के पहले दिन की कमाई की जानकारी दी. स्टूडियो ने कहा, “इस बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ने महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है और दुनिया भर में 36.33 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस विजेता बनकर उभरी है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu