अलीगढ़ : होने वाले दामाद के साथ फरार हुई महिला पुलिस के समक्ष हुई पेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Apr 2025 11:01 PM
अलीगढ़ : होने वाले दामाद के साथ फरार हुई महिला पुलिस के समक्ष हुई पेश
ऑडियो सुनें

अलीगढ़.अलीगढ़ में बेटी की शादी से 10 दिन पहले भावी दामाद के साथ कथित तौर पर फरार हुई 39 वर्षीय महिला बुधवार को दादों  थाना की पुलिस के समक्ष पेश हुई. मनोहरपुर गांव की रहने वाली सपना देवी ने पुलिस के समक्ष कथित तौर पर बयान दिया कि भावी दामाद 25 वर्षीय राहुल के साथ उनका संबंध क्षणिक नहीं है बल्कि वह इसके लिए प्रतिबद्ध हैं.

सपना देवी ने कथित तौर पर कहा, ”यह कोई अल्पकालिक संबंध नहीं है. यह जीवन भर चलने वाला रिश्ता है.” अधिकारियों के मुताबिक छह अप्रैल को बेटी की शादी से महज दस दिन पहले सपना देवी लापता हो गई थीं, जब परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो जानकारी मिली की पड़ोस में रहने वाला राहुल भी गायब है जिससे सपना देवी की बेटी की शादी होने वाली थी.

राहुल ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि उसने सपना की हालत को देखते हुए यह कदम उठाया. राहुल ने कहा, ” सपना ने मुझे बताया कि उसका परिवार उसे परेशान कर रहा है और वह आत्महत्या करने के बारे में भी सोच रही है. मैं उसकी मदद करना चाहता था.” राहुल ने कहा कि अब दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं. जांच अधिकारी ने बताया कि सपना के परिवार ने राहुल को मोबाइल फोन दिया था जिसके माध्यम से दोनों करीब आए.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने बुधवार देर रात संवाददाताओं को बताया, ” युगल दादों पुलिस थाना में पेश हुआ और बाद में उन्हें पूछताछ के लिए मडराक पुलिस थाना भेज दिया गया. उन्हें आज मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान दर्ज किया जाएगा.” एसपी जैन ने यह भी पुष्टि की कि दोनों बिहार के सीतामढ़ी गए थे और फिर नेपाल चले गए थे.

जैन ने बताया, ”सपना देवी और राहुल के मुताबिक उन्हें लगा कि वह फंसते जा रहे हैं और उन्होंने स्वेच्छा से वापस लौटने और पुलिस के सामने पेश होने का फैसला किया.” इस बीच, सपना के पति जितेंद्र, उनकी बेटी और उनके भाई पुलिस थाना पहुंचे और मांग की कि सपना अपने साथ कथित तौर पर ले गए पांच लाख रुपये नकद और गहने वापस करें. सपना ने आरोप से इनकार करते हुए इसे ”पूरी तरह से मनगढ़ंत” बताया. मामला अभी भी जांच के दायरे में है क्योंकि पुलिस युगल के आधिकारिक बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu