माइक्रोसॉफ्ट की प्रणाली में व्यवधान से सभी शेयर बाजार, निपटान निगम अप्रभावित रहे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 20 Jul 2024 03:51 PM
माइक्रोसॉफ्ट की प्रणाली में व्यवधान से सभी शेयर बाजार, निपटान निगम अप्रभावित रहे

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट की प्रणाली में आए वैश्विक व्यवधान से सभी शेयर बाजार और निपटान निगम अप्रभावित रहे। शेयर बाजारों ने शनिवार को एक संयुक्त बयान में यह बात कही। दुनिया भर में शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट की प्रणाली में व्यवधान के चलते संकट का सामना करना पड़ा।

इस तकनीकी गड़बड़ी ने वैश्विक स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में व्यवधान पैदा किया है। शेयर बाजारों ने बयान में कहा, ”भारत में, सभी एक्सचेंज और निपटान निगम बिना किसी बाधा के काम करते रहे।” बयान के मुताबिक 1,400 से अधिक कारोबारी सदस्यों में से 11 ने अपने संचालन में व्यवधान की सूचना दी, जिसे या तो दिन में ही हल कर लिया गया या हल किया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि कुल मिलाकर, एक्सचेंजों और निपटान निगमों ने भारतीय प्रतिभूति बाजार में कारोबार और निपटान गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं देखा। हालांकि, इस संकट ने 5पैसा, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और एंजेल वन सहित कई ब्रोकरेज को प्रभावित किया। व्यापक वैश्विक कंप्यूटर संकट से प्रभावित अन्य ब्रोकर में मोतीलाल ओसवाल और एडलवाइस म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Nandkishoryadav