जम्मू रिंग रोड पर बड़ा सड़क हादसा: पंजाब रोडवेज की बस सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकराई, 50 यात्री घायल

जम्मू रिंग रोड पर बड़ा सड़क हादसा: रिंग रोड पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है जिसमें पंजाब से जम्मू आ रही पंजाब रोडवेज की बस सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। हादसे में लगभग 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि क्रेन की मदद से सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button