कोरबा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक हाथी की गई जान…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 13 Dec 2023 01:45 PM
कोरबा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक हाथी की गई जान…
ऑडियो सुनें

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है. पिछले दिनों कोरबा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक हाथी (Elephant) की जान चली गई थी. वहीं आज बलरामपुर जिले में एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गन्ना खेत की रखवाली करने के लिए खेत में करंट के बिछाए गए थे, जिसकी चपेट में आने से हाथी की जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है. यह मामला राजपुर वन परिक्षेत्र के नरसिंहपुर गांव का है.

जानकारी के अनुसार, राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इस बीच नरसिंहपुर गांव में गन्ना की रखवाली करने के लिए खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आने से नर हांथी की मौत हो गई. जब सुबह मृत हांथी पर ग्रामीणों की नजर तो इसकी सूचना वन विभाग दी. जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा. मृत नर हांथी की उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष बताई जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav