अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जम्मू से तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Jul 2024 12:37 PM
अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जम्मू से तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना
ऑडियो सुनें

जम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से 4,383 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बृहस्पतिवार तड़के रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 157 वाहनों में सवार 4,383 तीर्थयात्रियों के 21वें जत्थे ने तड़के 3.15 बजे भगवती नगर आधार शिविर से आगे की यात्रा शुरू की। इस जत्थे में 1,086 महिलाएं और आठ बच्चे शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, 2,682 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे मार्ग से अमरनाथ गुफा मंदिर जाने के लिए पहलगाम पहुंचेंगे, जबकि बाकी 1,701 तीर्थयात्रियों ने गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर के अपेक्षाकृत छोटे, लेकिन कठिन बालटाल मार्ग को यात्रा के लिए चुना है। अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून को शुरू हुई थी और 19 अगस्त तक चलेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav