उत्तराखंड के टिहरी में बादल फटने की एक और घटना, कृषि क्षेत्र जलमग्न

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 24 Aug 2022 03:56 PM
उत्तराखंड के टिहरी में बादल फटने की एक और घटना, कृषि क्षेत्र जलमग्न
ऑडियो सुनें

उत्तराखंड के टिहरी जिले में बुधवार को बादल फटने की एक और घटना के कारण हुई भारी बारिश से चिरबतिया गांव में नेल्चामी नदी में बाढ़ आ गई, जिससे ंिसचित कृषि क्षेत्र जलमग्न हो गया। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने यहां बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी के हताहत होने का जिक्र नहीं है। लेकिन मूलगढ़-थर्टी मार्ग पर कुछ पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

कार्यालय के अनुसार, थर्टी के पास सड़क अवरुद्ध है और इस मार्ग पर यातायात बाधित है। एक सूत्र ने कहा कि नेल्चामी नदी प्रचंड उफान के साथ बह रही है और तटवर्ती इलाके के लोगों को अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है। इसके पहले 19 अगस्त को बादल फटने से सबसे ज्यादा मौत टिहरी जिले में हुई थीं। अब तक बरामद कुल सात शवों में से पांच जिले के ग्वाद और सिल्ला गांव में पाए गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav