सनातन धर्म विरोधी ए राजा का बयान विपक्षी गठबंधन के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है: भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Sep 2023 08:22 PM
सनातन धर्म विरोधी ए राजा का बयान विपक्षी गठबंधन के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है: भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता ए राजा की सनातन धर्म विरोधी टिप्पणी को बृहस्पतिवार को ‘अपमानजनक और अति कटु’ करार दिया और विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ यानी ‘इंडिया’ के ‘मानसिक दिवालियेपन’ और ‘गहरे हिंदूफोबिया’ को दर्शाती है.

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता धर्मेंद्र प्रधान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”नाम बदलने से मंशा और चरित्र नहीं छिपते हैं.” उनकी यह प्रतिक्रिया राजा के उस बयान के बाद आई है जिसमें द्रमुक नेता ने कथित तौर पर कहा था कि सनातन धर्म की तुलना एड्स और कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों से की जानी चाहिए, जिनके साथ सामाजिक कलंक जुड़ा हुआ है.

तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधान ने कहा, ”इस बार ए राजा द्वारा सनातन धर्म के बारे में अपमानजनक और अति कटु टिप्पणी की गई है. यह उस मानसिक दिवालियेपन और गहरे हिंदूफोबिया को दर्शाती है जिससे विपक्षी इंडिया गठबंधन घिरा हुआ है.” उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि कैसे कांग्रेस और उसके मित्र जानबूझकर भारत की आत्मा, भावना और जड़ों को बदनाम कर रहे हैं. प्रधान ने कहा कि नफरत फैलाने वालों को याद दिलाया जाए कि सनातन शाश्वत है, सनातन सत्य है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu