भारत पर किसी भी सैन्य हमले का बहुत मजबूती से जवाब दिया जाएगा: विदेश मंत्री जयशंकर

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 08 May 2025 03:14 PM
भारत पर किसी भी सैन्य हमले का बहुत मजबूती से जवाब दिया जाएगा: विदेश मंत्री जयशंकर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत का पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर देश पर सैन्य हमला होता है, तो “बहुत” मजबूती से जवाब दिया जाएगा। जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के साथ बैठक में यह बात कही।

विदेश मंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए “बर्बर” आतंकवादी हमले ने भारत को “सीमा पार” स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर बुधवार को हमला करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा, “इस हमले ने हमें 7 मई को सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर हमला करके जवाब देने के लिए बाध्य किया। हमारी प्रतिक्रिया निर्धारित और नपी-तुली थी।” उन्होंने कहा, “स्थिति को और बिगाड़ने का हमारा कोई इरादा नहीं है।

हालांकि, अगर हम पर सैन्य हमला होता है तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही मजबूती से जवाब दिया जाएगा।” जयशंकर ने कहा कि एक पड़ोसी और करीबी साझेदार के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि ईरान को स्थिति की अच्छी तरह से जानकारी रहे। भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री कल मध्य रात्रि में पूर्व निर्धारित यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital