नगर सैनिक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 30 मई तक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 23 Apr 2025 07:14 PM
नगर सैनिक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 30 मई तक
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत महिला एवं पुरूष नगर सैनिकों की भर्ती हेतु लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम के वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं. व्यापम द्वारा इस परीक्षा हेतु 17 अपै्रल से ऑनलाईन आवेदन लिया जा रहा है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2025 तक निर्धारित की गई है, परीक्षा की संभावित तिथि 22 जून 2025 है. परीक्षा केन्द्र रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर को बनाया गया है. अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए व्यापम के वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ का अवलोकन कर सकते है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu