तीरंदाजी विश्व कप : प्रथमेश, अवनीत सेमीफाइनल में, भारतीय रिकर्व टीम बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 May 2023 08:45 PM
तीरंदाजी विश्व कप : प्रथमेश, अवनीत सेमीफाइनल में, भारतीय रिकर्व टीम बाहर
ऑडियो सुनें

शंघाई. भारत के युवा तीरंदाज प्रथमेश जावकर और अवनीत कौर ने कोरिया की दमदार चुनौती से पार पाते हुए तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में कंपाउंड वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि रिकर्व तीरंदाज टीम स्पर्धा से बाहर हो गए. उन्नीस वर्ष के जावकर ने कोरिया के आठवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी को 149 . 148 से हराया . अब उनका सामना सेमीफाइनल में एस्तोनिया के रॉबिन जातमा से होगा.

18 वर्ष की अवनीत ने कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त ओ यूहयुन को कड़े शूटआफ में 142 . 142 (10*-10) से मात दी . क्वार्टर फाइनल में अवनीत ने मैक्सिको की डाफने ंिकटेरो को 147 . 144 से हराया था. प्रथमेश और अवनीत विश्व कप में पहले व्यक्तिगत पदक से एक जीत दूर हैं.

इससे पहले भारत की पुरुष रिकर्व टीम क्वार्टर फाइनल में कोरिया से हारकर तीरंदाजी विश्वकप से बाहर हो गई. भारत के धीरज बोम्मादेवरा, अतनु दास और नीरज चौहान की तिकड़ी को ली वू सोक, किम जे देओक और किम वूजिन की शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरियाई टीम के हाथों 0-6 (54-55, 56-57, 54-59) से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने चीनी ताइपे पर 5-3 (57-57, 56-58, 57-56, 58-51) से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी.

टीम क्वालीफिकेशन में चौथी वरीयता हासिल करने वाली सिमरनजीत कौर, अवनीत कौर और अंकिता भकत की भारतीय महिला टीम ने पहले दौर में ही निराशाजनक प्रदर्शन किया और वह अपने से कम रैंंिकग वाली इंडोनेशिया की टीम से 1-5 (54-57, 57-57, 50-52) से हार गई. रिकर्व टीम स्पर्धाओं में भारत की उम्मीद अब धीरज बोम्मादेवरा और सिमरनजीत कौर की मिश्रित जोड़ी पर टिकी होंगी. क्वालीफायर में पांचवें स्थान पर रहने के कारण उन्हें दूसरे दौर (प्री क्वार्टर फाइनल) में बाई मिली है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu