सांसद होने के कारण राहुल को ब्रिटेन दौरे के लिए ‘राजनीतिक मंजूरी’ की जरूरत नहीं थी: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 May 2022 09:53 PM
सांसद होने के कारण राहुल को ब्रिटेन दौरे के लिए ‘राजनीतिक मंजूरी’ की जरूरत नहीं थी: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन दौरे पर गए राहुल गांधी सांसद हैं तथा वह किसी आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी नहीं थे, इसलिए उन्हें इस दौरे के लिए सरकार से ‘राजनीतिक मंजूरी’ लेने की कोई जरूरत नहीं थी. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब खबरों में कहा गया है कि राहुल गांधी ने अपने ब्रिटेन दौरे को लेकर सरकार से राजनीतिक मंजूरी नहीं ली थी.

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘सांसद को प्रधानमंत्री या सरकार से राजनीतिक मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होती है, जब तक कि वह किसी आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं हो.’’ राहुल गांधी अपने लंदन प्रवास के दौरान कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के संवाद सत्र और कुछ अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए.

उधर, लोकसभा सचिवालय के सूत्रों का कहना है कि अगर कोई सांसद निजी हैसियत से विदेश जाता है उसे अनुमति की जरूरत नहीं होती, हालांकि यह परिपाटी रही है कि सांसद विदेश जाते हुए सूचित करते हैं. जहां तक मंत्रियों की बात है तो उन्हें विदेश जाने से पहले सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu