असम सरकार ने मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 01 Apr 2024 04:59 PM
असम सरकार ने मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की…
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: असम सरकार ने राज्य में तीन चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक अवकाश की सोमवार को घोषणा की।

राज्यपाल के आदेश पर जारी अधिसूचना में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को उन इलाकों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गयी है जहां परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 के तहत इन तारीखों पर मतदान होना है।

राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण में पांच निर्वाचन क्षेत्रों : डिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर और सोनितपुर में मतदान होगा।

दूसरे चरण में 26 अप्रैल को पांच और सीटों : सिलचर, करीमगंज, दीफू, नगांव और दरांग-उदलगुरी में मतदान होगा।

बाकी के चार निर्वाचन क्षेत्रों – गुवाहाटी, धुबरी, बरपेटा और कोकराझार में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में कहा गया है कि इन सीटों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शहरी स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, बैंकों, चाय बागान तथा उद्योगों समेत व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान मतदान वाले दिनों में बंद रहेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav