अस्पताल के निकलते समय हैती के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने गोलियां चलाईं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 30 Jul 2024 02:14 PM
अस्पताल के निकलते समय हैती के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने गोलियां चलाईं
ऑडियो सुनें

हैती: प्रधानमंत्री गैरी कोनिले को पोर्ट-आॅ-ंिप्रस स्थित एक अस्पताल से बाहर निकलते समय सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सुरक्षा अधिकारियों को गोलियां चलानी पड़ीं। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

कार्यालय ने एक बयान में बताया कि कोनिले राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख नॉर्मिल रामेउ और कुछ पत्रकारों के साथ हैती के सबसे बड़े अस्पताल गए थे, तभी इमारत के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई।

बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने एक साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग पूरी की थी, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। इसमें कहा गया है कि उनके और उनके साथ मौजूद दल के बाहर निकलते ही सुरक्षार्किमयों ने कुछ गोलियां चलाईं।

बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री और उनकी टीम अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकली और प्रधानमंत्री को वापस उनके कार्यालय ले जाया गया।’’ इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इस महीने की शुरुआत में, कोनिले और हैती के पुलिस प्रमुख ने इसी अस्पताल का दौरा किया था। उससे पहले प्राधिकारियों ने घोषणा की थी कि उन्होंने हथियारबंद गिरोहों से अस्पताल को अपने कब्जे में ले लिया है। उस समय, कोनिले ने तबाह हो चुके इस अस्पताल के बचे हुए हिस्से को ‘‘युद्ध क्षेत्र’’ बताया था।

कोनिले के कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि अस्पताल अब भी हैती की राष्ट्रीय पुलिस और केन्याई पुलिस के नेतृत्व वाले संयुक्त राष्ट्र सर्मिथत बहुराष्ट्रीय सुरक्षा मिशन के नियंत्रण में है, जिसका उद्देश्य हैती में व्यापक ंिहसा फैलाने वाले आपराधिक गिरोहों से निपटने में मदद करना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav