बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ शिलान्यास : राज्यपाल ने सरकार को कानून व्यवस्था संभालने का दिया निर्देश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Dec 2025 10:44 PM
बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ शिलान्यास : राज्यपाल ने सरकार को कानून व्यवस्था संभालने का दिया निर्देश
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने सत्तारू­ढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर द्वारा छह दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले में ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखने की घोषणा के मद्देनजर मंगलवार को राज्य सरकार से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया.

बोस ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो प्रशासन को एहतियातन लोगों को हिरासत में लेना चाहिए.कबीर ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह छह दिसंबर को मुर्शिदाबाद ज.लिे में अयोध्या की ‘बाबरी मस्जिद’ की तर्ज पर एक मस्जिद की आधारशिला रखेंगे. हालांकि, तृणमूल ने इससे दूरी बना ली, जबकि भाजपा ने आरोप लगाया कि लोगों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की जा रही है.

अयोध्या में कारसेवकों ने छह दिसंबर 1992 को ‘बाबरी मस्जिद’ को ध्वस्त कर दिया था. उनका दावा था कि मस्जिद रामजन्म भूमि मंदिर तोड़कर बनाई गई थी. लोक भवन (राजभवन का नया नाम) के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्यपाल ने विधायक की घोषणा पर गहरी चिंता व्यक्त करने के बाद एक ‘कड़ा निर्देश’ जारी किया.

अधिकारी ने कहा, ”राज्यपाल इस घटनाक्रम से बेहद चिंतित हैं, जिसमें एक विधायक ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद नाम से एक मस्जिद की नींव रखने की तारीख तय कर दी है. उन्होंने राज्य सरकार को इस संदर्भ में सभी एहतियाती कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए हैं.” भाषा धीरज सुरेश

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu