बालोद प्रशासन ने गरबा कार्यक्रम में लोगों को छग विस चुनाव में मतदान के लिए प्रोत्साहित किया

बालोद. छत्तीसगढ़ में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते बालोद जिला प्रशासन ने गरबा और नवरात्रि उत्सव की थीम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
जिला प्रशासन के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (एसवीईईपी) कार्यक्रम के तहत शनिवार रात यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

बालोद शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बालोद जिलाधिकारी कुलदीप शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रेणुका श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया.

अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से मतदान करने का संकल्प लेने को कहा. उन्होंने लोगों से कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है और उनसे इसमें भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिले के स्कूलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा तथा मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

Related Articles

Back to top button