बांग्लादेश: ममता ने पश्चिम बंगाल में सभी लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Aug 2024 07:44 PM
बांग्लादेश: ममता ने पश्चिम बंगाल में सभी लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पड़ोसी देश बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने और किसी उकसावे में न आने अपील की. बांग्लादेश के घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि इस विषय पर विदेश मंत्रालय ही कोई प्रतिक्रिया देगा.

पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में बनर्जी ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी उकसावे में नहीं आने की अपील करती हूं.” उन्होंने कहा, “इस मुद्दे पर केंद्र जो भी फैसला लेगा, हम उसका पालन करेंगे.” मीडिया में आई खबरों के अनुसार, शेख हसीना ने अपनी सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच, सोमवार को (बांग्लादेश के) प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गई हैं. हिंसक प्रदर्शनों में पिछले दो दिनों में 106 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu