बैंक धोखाधड़ी मामला: ईडी ने हरियाणा में कांग्रेस विधायक, अन्य के ठिकानों पर छापा मारा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Jul 2024 10:47 AM
बैंक धोखाधड़ी मामला: ईडी ने हरियाणा में कांग्रेस विधायक, अन्य के ठिकानों पर छापा मारा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1,392 करोड़ रुपये के कथित बैंक कर्ज धोखाधड़ी मामले से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में हरियाणा से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह, एक धातु निर्माण कंपनी और उसके प्रवर्तकों के ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की।

केंद्रीय एजेंसी के गुरुग्राम स्थित कार्यालय के अधिकारियों ने हरियाणा के महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम तथा दिल्ली और जमशेदपुर समेत करीब 15 स्थानों पर तलाशी ली।

सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली गई, उनमें महेंद्रगढ़ क्षेत्र से 65 वर्षीय विधायक
सिंह, उनका बेटा अक्षत सिंह, एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड (एएसएल) कंपनी तथा उसके प्रवर्तक मोंिहदर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल व अन्य लोग शामिल हैं।

एएसएल ‘स्टील रोल’ उत्पादों का निर्माण करती है। इस कंपनी पर 1,392 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज धोखाधड़ी मामले में शामिल होने का आरोप है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2022 में कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सूत्रों के मुताबिक, ऐसा आरोप है कि राव दान सिंह के परिवार और उनकी कंपनियों ने एएसएल से कर्ज लिया, लेकिन कभी लौटाया नहीं और बाद में इस कर्ज को बट्टे खाते में डाल दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav