रामजन्म भूमि परिसर समेत महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात होंगी बीडीडीएस टीमें

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Apr 2023 07:22 PM
रामजन्म भूमि परिसर समेत महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात होंगी बीडीडीएस टीमें
ऑडियो सुनें

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर और यहां राजधानी में सचिवालय समेत महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा की दृष्टि से उप्र पुलिस के सुरक्षा मुख्यालय ने सात बीडीडीएस (बम डिस्पोजल तथा डिटेक्­शन स्­क्­वाड) तथा दो नई एएसचेक (एंटी सबोटेज चेक) की टीमों को वहां तैनाती के लिए रवाना किया है.

पुलिस मुख्यालय से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) विनोद कुमार सिंह ने सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ से सात बीडीडीएस और दो नई एएस जांच टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी.

सिंह ने बताया कि बीडीडीएस और एएस चेक टीमें राज्य पुलिस की सुरक्षा सामग्री का अनिवार्य हिस्सा हैं, जिनका कार्य संपूर्ण स्थल की गहन जांच कर किसी छिपाये गये विस्फोटक पदार्थ का पता लगाना तथा मिलने पर उसे निष्क्रिय करना होता है. उन्होंने नई टीमों की तैनाती का ब्यौरा देते हुए कहा कि पांच नए बीडीडीएस लखनऊ-सचिवालय परिसर और इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ, प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय, आयुक्तालय वाराणसी और गोंडा में पीएसी की 30वीं बटालियन के लिए निर्धारित किए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा जांच के लिए दो बीडीडीएस इकाइयों और दो नई एएस चेक टीमों को तैनाती के लिए भेज दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu