कैदियों के जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों के बीच बीड कारागृह अधिकारी का नागपुर तबादला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Oct 2025 08:09 PM
कैदियों के जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों के बीच बीड कारागृह अधिकारी का नागपुर तबादला
ऑडियो सुनें

बीड. महाराष्ट्र कारागृह विभाग ने बुधवार को बीड जिला जेल अधीक्षक पेत्रुस गायकवाड़ को जबरन धर्मांतरण और कैदियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से नागपुर स्थानांतरित कर दिया. हाल ही में भारतीय जनता पाटी (भाजपा) के विधायक गोपीचंद पडलकर ने गायकवाड़ पर जेल के कैदियों को भोजन-पानी न देकर और उनके साथ मारपीट कर धर्मांतरण के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि गायकवाड़ ने राष्ट्रीय प्रतीकों की तस्वीरें हटा दीं और दीवार पर बाइबिल की आयतें लिख दीं.

राज्य के गृह विभाग ने बुधवार को एक आदेश जारी कर गायकवाड़ का तबादला कर दिया और उन्हें नागपुर केंद्रीय कारागार का उपाधीक्षक बनाया गया है. इसमें कहा गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है. गायकवाड़ को इससे पहले उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव के एक कारागृह में अनुसूचित जाति समुदाय के एक कैदी की मौत के सिलसिले में विवाद का सामना करना पड़ा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu