मुंबई में कर्मचारियों की हड़ताल से ‘बेस्ट’ बस सेवा प्रभावित…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 02 Aug 2023 11:49 AM
मुंबई में कर्मचारियों की हड़ताल से ‘बेस्ट’ बस सेवा प्रभावित…
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई में सार्वजनिक परिवहन निकाय द्वारा नियुक्त एक निजी बस संचालक के अनुबंधित कर्मचारियों के बुधवार सुबह हड़ताल करने से बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस सेवाएं कई मार्गों पर प्रभावित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘बेस्ट’ के एक प्रवक्ता ने बताया कि निजी बस संचालक एसएमटी यानी डागा समूह के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पूर्वी उपनगरों में बेस्ट के घाटकोपर और मुलुंड डिपो में काम बंद कर दिया, जिससे कई मार्गों पर बस सेवाएं प्रभावित हो गईं।

महानगर में सार्वजनिक बस सेवा प्रदान करने वाले ‘बेस्ट’ ने डागा समूह सहित कुछ ठेकेदारों से बस पट्टे पर ली हुई हैं। इसके तहत निजी संचालक ही वाहनों के मालिक हैं और इसके रखरखाव, ईंधन और चालकों के वेतन से जुड़ी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है।

‘बेस्ट’ की लगभग 3,100 बस की मदद से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मीरा-भायंदर शहरों में प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्री सफर कर करते हैं। इनमें 3,100 बस में से सार्वजनिक परिवहन निकाय की 1,340 बस हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav